Categories: Uncategorized

मदर डिवाइन स्कूल समर कैंप में बच्चे खेल खेल में सीख रहे नए ज्ञान : ब्रजनारायन सिंह

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा रोड बंजरिया स्थित मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन चल रहा है।जहां समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक,शारीरिक क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाना है।विद्यालय के संरक्षक ब्रजनारायन सिंह पटेल
कहा कि बच्चों में हमेशा खेलने की भावना होती है।यदि बच्चों को खेल के माध्यम से कठिन विषयों को समझाया जाए तो वे बेहतर तरीके से सीख सकते हैं।लगातार बच्चे इस समर कैंप में शामिल होकर काफ़ी उत्साहित दिख रहे हैं।
इस दौरान समर कैंप के चौथे दिन गुरुवार को बच्चों ने खेल के माध्यम से मैथमेटिक्स का सेप पहचानना,पजल गेम,स्नैक बाईट,बाल पासिंग कम्प्यूटर टूल्स,टाइपिंग,म्यूजिकल चेयर सहित अन्य कई रोचक और सृजनात्मक खेल के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और सृजनात्मक तरीके से नई खेलों का अनुभव किया।इस दौरान बच्चे प्रतिभाग करते समय काफी प्रसन्न दिखे।मदर डिवाइन में चल रहे समर कैंप की चर्चा क्षेत्र ज़ोरों पर है।विद्यालय के प्रबंधक डॉ विवेक सिंह पटेल ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को समर कैंप की सफलता व बच्चों को उत्साहित देखकर बधाई दिया।इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष ज्योत्सना देवी,बीएन सिंह,प्रबंधक डॉ विवेक सिंह पटेल, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह,शिक्षक अनिल गुप्ता, अंगद चौरसिया,आकाश भारती,पवन केसरी, चंद्रकला सिंह,खुशबू गुप्ता,तेहेजेबा खातून, संगीता सिंह,निधि वर्मा,नाजनीन खातून,प्रियंका यादव,प्रियंका कुशवाहा,प्रतिभा सिंह,नेहा यादव,श्वेता सिंहा,रुकसार खातून, जाहिद,अख्तर,नौशाद समेत अभिभावक मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago