अडानी मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर भेजा
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी मामले को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित पोस्टकार्ड लिखकर उनसे जबाब मांगकर अभियान की शुरुआत किया । इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि अडानी मामले को लेकर राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब अब तक नहीं मिला है, अब वह संसद सदस्य नही है, हम युवा कांग्रेसी पोस्टकार्ड के माध्यम से जनता के बीच जाकर अडानी द्वारा भाजपा को अब तक दिए गए फंड, उनके विदेशी दौरे से वापस आने के बाद अडानी को कितने ठेके मिले।इसका जबाब अब आप प्रधानमंत्री ही दे सकते हैं। युवा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय ने कहा कि आखिर अडानी मामले में भाजपा सरकार को जेपीसी का गठन करने में क्या परेशानी है।पूरे देश की जनता इसको जानना चाहती है। अडानी पूरे विश्व में 609 वें स्थान से दूसरे स्थान पर इतने कम समय मे कैसे आ गए।कार्यक्रम के दौरान डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, रमेश मद्देशिया, जयराम,सुरेंद्र यादव, आकाश, विकास, गणेश मिश्र, संतोष कुशवाहा, यूसुफ खान, सैयद फिरोज अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…