कौन हिसाब रखे किसको कितना
मिला और किसने कितना बचाया,
माया व शरीर दोनों आनी जानी हैं,
इनको क्या कोई कभी बचा पाया।

ईश्वर ने है आसान गणित लगाया,
सबको खाली हाथ ही भेज दिया,
और खाली हाथ वापस बुलाया,
हमने घमंड किस बात का किया।

प्रकृति अपने मोह- माया में ऐसे
फंसा लेती है कि हम सब अपना
वास्तविक स्वरूप भूल जाते हैं,
उसी मायाजल में उलझ जाते हैं।

अपना सत्य स्वरूप जानना चाहते हैं,
तो आसान तरीके से जान सकते हैं,
हम लोग अपने को जान भी जायेगें,
मान जायेगें, देखकर समझ जायेंगें।

प्रत्येक दिन सुबह उठकर ध्यान करें,
कि मैं इस संसार में बालक रूप में
मुट्ठी बंद कर आया और मेरी मृत्यु
होने के बाद ख़ाली हाथ जा रहे हैं।

फिर बीच में कैसा घमण्ड हो रहा है,
जो सुबह अपने मृत्यु को देख लेते हैं,
उनको शाम तक प्रकृति मोह-माया
के चंगुल में कभी नहीं फंसा पाती है।

उनका हंसता खेलता हुआ पुष्प
जैसा चेहरा कभी नहीं मुरझाता है
और वह मुरझाये हुये पुष्प को भी
तब खिला हुआ देखना चाहते हैं।

फिर पता चलता है, कि नहीं
किसी को कुछ दिया, और नहीं
किसी से कुछ लिया, नहीं किसी
से कुछ लेने की आकांक्षा ही है।

क्योंकि यह सत्य हम सब लोगों को
पता है कि मुट्ठी बंद किये आये हैं,
और आदित्य हाथ पसारे जायेंगें,
कुछ लेकर आये, न लेकर जाएँगे।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

2 hours ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

2 hours ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

3 hours ago