क्राइम

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये


​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक युवक जालसाजों की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित मोहम्मद इजहार (पुत्र हसमुल्लाह) के खाते से साइबर अपराधियों ने एक ही बार में 98,000 रुपये साफ कर दिए।​जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इजहार के मोबाइल पर एक सिस्टम या ऐप अपडेट का मैसेज आया था। जैसे ही पीड़ित ने अपने मोबाइल को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की, उसका फोन अचानक हैंग हो गया। कुछ ही देर बाद जब मोबाइल सामान्य हुआ, तो बैंक से 98,000 रुपये कटने का मैसेज देखकर इजहार के होश उड़ गए।​अचानक हुई इस ठगी से बदहवास पीड़ित ने तत्काल मामले की जानकारी सिकंदरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल को दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस और साइबर क्राइम टीम मामले की जांच में जुट गई है।​गौरतलब है कि सिकंदरपुर क्षेत्र में इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आए दिन निर्दोष लोग अनजाने लिंक पर क्लिक करके या फर्जी अपडेट के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, फोन अपडेट या अनजान मैसेज पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

43 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

59 minutes ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

1 hour ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

1 hour ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago

गड्ढों में तब्दील सिसोटार की मुख्य सड़क से बढ़ी परेशानी, अब धरने की तैयारी

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसोटार की…

3 hours ago