तपती गर्मी में जनता बेहाल विद्युत सप्लाई दो दिन से बंद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उमस भरी गर्मी और लू से जनता परेशान है बढ़ते तापमान में लोग बीमार भी पड़ रहे है । चिकित्सा विभाग आए दिन धूप से बचने को नसीहत दे रहा है ।लेकिन लोग घर में कैसे रहे क्योंकि दो दिनों से बिजली गुल है । सलेमपुर विधुत विभाग की लापरवाही कहे या कर्मचारियों की मनबढ़ई सलेमपुर नगर के धोबहीपार में पिछले दो दिन से विधुत सप्लाई बंद है लोग पेड़ो के सहारे दिन काट रहे है ।और हाथो से पंखा झेल रहे है ।सलेमपुर विधुत उप केंद्र हमेशा ही विवादो में घिरा रहता है । अभी एक दिन पहले ही एक ईओ और एक लाइन मैन के ऊपर विभागीय कार्य में अनियमितता के लिए कार्यवाही हुई है । लेकिन फिर भी इस विभाग के कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता और इस विभाग के कर्मचारी मस्त है जनता गर्मी से त्रस्त है ।जिम्मेदार अधिकारी भी आंख कान बंद किए हुए है । सलेमपुर में आए दिन विद्युत विभाग के लोगो के लापरवाही से विधुत सप्लाई बाधित रहती है कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत के पिपरा नाजिर वार्ड में दो दिन विद्युत गुल रही समाचार पत्र में प्रकाशन और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अधिकारियो और नेताओ को टैग करने के बाद विद्युत विभाग के लोगो की आंख खुली और आनन फानन में विधुत सप्लाई चालू हुआ। यह हाल है विधुत उप केंद्र सलेमपुर ।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

1 hour ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

1 hour ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

1 hour ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago