लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की महिलाओं और बेटियों को विशेष तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश में महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी।
यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी साधारण और वातानुकूलित बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों के पास आसानी से पहुंचने और परिवार के साथ त्योहार मनाने में सहूलियत प्रदान करना है। इससे खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
राज्य परिवहन विभाग ने इस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए सभी डिपो प्रबंधकों और परिवहन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बसों के संचालन में अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ के बीच असुविधा का सामना न करना पड़े।
रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोठीभार पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार मकर संक्रांति…
सिकन्दरपुर/ बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मकर संक्रांति पर प्रतिबंध के बावजूद मंझा की बिक्री जोरों परमकर संक्रांति…
भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।बिहार में शिक्षा विभाग ने कार्यसंस्कृति को मजबूत करने के लिए…
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश…
गोरखपुर-देवरिया बस हादसा: क्रेन की टक्कर से बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल महराजगंज/देवरिया (राष्ट्र की…