योगी सरकार के निर्देश को पलटने वाला सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के विपरीत – हिन्दू महासभा

हिन्दू महासभा ने हिन्दू दुकानदारों से दुकानो पर अपने नाम की पट्टिका लगाने का आह्वान किया

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों पर अपने नाम की पट्टिका लगाने के निर्देश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय देश के बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के विपरीत निर्णय है। सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय कांवड़ियों की धार्मिक शुचिता के खिलाफ है, जिस कारण हिन्दू समाज में घोर निराशा और निर्णय के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत में आज भी ब्रिटिश कालीन कानूनों का अस्तित्व है, जिसका निर्माण बहुसंख्यक समाज को हतोत्साहित और प्रताड़ित करने के लिए हुआ था। आजादी के बाद से ब्रिटिशकालीन कानूनों को बदलने और नागरिकों में समरूपता के आधार पर नए कानून लागू किए जाने की मांग निरंतर होती रही है।
जारी बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि निश्चित ही सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं पर आघात है। थूक जेहाद और हलाल मार्का खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सर्वोच्च न्यायालय का संज्ञान नहीं लेना न्यायिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। बहुसंख्यक समाज विरोधी न्यायिक व्यवस्था को बदलने का अब सही समय आ गया है। केंद्र सरकार को इस दिशा में सार्थक निर्णय लेकर बहुसंख्यक समाज के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने भी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर निराशा व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रा के मार्ग के सभी दुकानदारों से अपनी अपनी दुकानों पर स्वेच्छा से अपनी नाम पट्टिका लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को दुकानदार का परिचय जानने और अपनी स्वेच्छा से किसी भी दुकान से वस्तु अथवा खाद्य पदार्थ क्रय करने का निर्णय करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी हिन्दू दुकानदारों द्वारा स्वेच्छा से अपनी नाम पट्टिका लगाने से देश का कोई सा भी कानून उन्हें नहीं रोक सकता । हिन्दू दुकानदारों द्वारा अपनी नाम पट्टिका स्वेच्छा से लगाने पर कांवड़ यात्रियों को क्रय करने हेतु स्वैच्छिक दुकान का चयन करने में सहजता होगी और कांवड़ यात्री अपनी शुचिता बनाए रखने में भी सफल होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

6 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago