अपराधों को रोकने में योगी सरकार पूरी तरह विफल: अजय राय

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रदेश की आधी आबादी डर और असुरक्षा के साये में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अति सुरक्षित क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सरकार के माथे पर कलंक है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि, योगी सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। राजधानी लखनऊ में विधानसभा से महज चंद कदमों की दूरी दारूलशफा पर कौशाम्बी से न्याय मांगने आई महिला मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण धरने पर बैठी, न्याय मिलना तो दूर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटित हो गई। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की इससे भयावह तस्वीर और भला क्या हो सकती है?
उन्होंने कहा कि जनपद बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, सीबीगंज इलाके में मनचलों ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई है। उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए हैं और कई हड्डियां भी टूट गई हैं। इतना ही नहीं स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद एवं राजनीतिक क्षेत्र गोरखपुर में महिलाओं के प्रति अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गोरखपुर के पीपीगंज में तो हद हो गई जब शोहदों ने महिलाओं के घर में घुसकर छेड़खानी की, गोरखनाथ क्षेत्र में युवती को शोहदे ने तेजाब से जलाने की धमकी दी। जब प्रदेश की पुलिस ही भक्षक बन जाये तो महिलाओं को सुरक्षा कौन देगा? प्रदेश में महिला सुरक्षा का दंभ भरने वाली योगी सरकार का महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता उजागर हो चुकी है। यही कारण है कि प्रदेश में चारों ओर महिलाओं के साथ अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से महिलाओं के साथ आये दिन अपराध की घटनायें घट रही हैं ऐसा प्रतीत होता है कि, महिलाओं के विरूद्ध अपराध में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच पहले स्थान की दौड़ चल रही है। राय ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज बेटियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा दल व पिंक पेटिकाएं मात्र एक प्रचार का माध्यम बनकर रह गई है।
अजय राय ने कहा कि प्रदेश की जनता का भरोसा योगी सरकार से पूरी तरह से उठ चुका है और वह हर मोर्चे पर विफल, भाजपा सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा चाह रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

35 minutes ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

46 minutes ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

55 minutes ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

1 hour ago

महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…

1 hour ago

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

12 hours ago