महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस बुकिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एजेंसी पर गैस बुकिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खानपुर गांव से आए कुछ उपभोक्ताओं ने पहले अपनी बुकिंग कराने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों द्वारा नियमों का हवाला देकर मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में उग्र हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान उपभोक्ता पक्ष के लोगों ने एजेंसी कर्मचारी दिवाकर सिंह पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारी संदीप यादव और सूरज को भी मारपीट का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े – राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य लोग भड़क उठे और उन्होंने हमलावरों की पिटाई कर दी। इसी दौरान जोगिया गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई और एजेंसी परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में उपभोक्ता पक्ष के आसिफ अली, मेराज अली, सादिक अली, अनीस अली, सिकंदर अली, अकरम अली तथा दूसरे पक्ष के कमलेश सिंह (एजेंसी मालिक), संदीप यादव, दिवाकर सिंह, रमेश गोंड, मनीष चौधरी, नंदकिशोर, नमन पाल और उपेंद्र चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर शांति भंग में चालान किया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में गैस एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था और बुकिंग प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़े – जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

Karan Pandey

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

8 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

8 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

14 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

14 hours ago