ज्योति बनी एक दिन की ग्राम प्रधान, विकास कार्यों का लिया जायजा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ज्योति को ग्राम पंचायत संपतिहा का एक दिन के लिए सांकेतिक रूप में पद ग्रहण करा कर ग्राम प्रधान बनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भाति प्लान इण्डिया इस वर्ष भी 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप मे मनाया गया जिसका उद्देश्य बालिकाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने व समाज में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है।
ग्राम पंचायत संपतिहा में एक दिन के लिए ग्राम प्रधान के पद पर ज्योति ने तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया साथ ही स्कूल में मिड डे मील का निरीक्षण किया। ज्योति ने कहा कि मैं ग्राम पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुनी और उनका कैसे समाधान किया जाए उसके बारे में जानकारी दी और ग्राम पंचायत संपतिहा में जूनियर हाई स्कूल विद्यालय में बच्चों की क्लास लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान से बात किया तथा बच्चों की उपस्थिति पर चर्चा किया साथ ही ज्योति गांव मे नाली निर्माण , सामुदायिक शौचालय ,गांव की साफ -सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत मे भ्रमण किया और लोगो की क्या राय है, उसके बारे में सभी से जानने का प्रयास किया।

वही ग्राम पंचायत संपतिहा की ग्राम प्रधान इसरावती देवी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि प्लान इंडिया इस तरह से बालिकाओं के अधिकार के लिए समय समय कार्यक्रम का आयोजन करती है और मुझे अपना पद देने में गर्व महसूस हो रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित प्लान इंडिया के विवेक पाण्डेय, अजय कुमार प्लान इंडिया के चेंज एजेंट रमेशचंद व ग्राम प्रधान संपतिहा इशरावती देवी, बंदना राय,शैलजा , आंगनवाड़ी सुनीता सोनी, व अन्य ग्रामीण काफी संख्या मे मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago