देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने ठेकेदारों के भुगतान डिपॉजिट मद में की गई कटौती वापस करने की मांग की है। ठेकेदार समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने प्रमुख अभियंता को भेजे गए पत्र में कहा है कि सीसीएल प्रणाली के स्थान पर कोषागार प्रणाली लागू की गई है। जिसके कारण एमवीडी पर जो अनुबंध गठित किए गए हैं एवं ठेकेदारों के डेको से रिटेंशन मनी की जो कटौती की गई है। उसका भुगतान 2 वर्ष बाद भी नहीं हुआ। जबकि ठेकेदारों का कार्य एवं अनुबंध पूरा हो चुका है। उसके बाद भी ठेकेदार भुगतान के लिए मारा-मारा फिर रहा है।
समिति ने प्रमुख अभियंता से ठेकेदारों की काटी गई धनराशि को शीघ्र ही वापस करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि कटौती की धनराशि वापस नहीं हुई तो यह विभाग की तानाशाही समझी जाएगी।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…