15 जून से 21 जून तक आयोजित होगा योग सप्ताह

हर घर को जोड़ा जाएगा योग से

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 21 जून को 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने विकास भवन स्थित गांधी सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर-घर को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डीएम ने कहा कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 6:00 से 8:00 तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि योग मानवता की अमूल्य धरोहर है। इससे स्वस्थ तन, मन के साथ अनुशासित जीवन जीने में सहायता मिलती है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से योग करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। अभियान के तहत जनपद में संचालित समस्त योग संस्थान, स्वयं सहायता समूह, गायत्री परिवार, सूर्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी आदि संस्थानों के समस्त प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों का सहयोग योगाभ्यास कराने हेतु लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि योग वेलनेस सेंटर एवं आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के सभी योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक ग्रामीण स्तर पर योग के प्रसार के लिए सार्वजनिक स्तर पर योगाभ्यास कराएंगे। जिला मुख्यालय स्थित समस्त विभाग एवं संस्थानों, ब्लॉक एवं नगर निकायों में योग सप्ताह के अंतर्गत नियमित योग सत्र का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वन वर्ल्ड वन हेल्थ’ है जो वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को प्रतिध्वनित करता है।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को साफ सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होने योगाभ्यास करने वालो के लिये बैठने आदि की समुचित व्यवस्था भी किये जाने को कहा। उन्होने योग प्रशिक्षार्थियों से भी अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपनी सुविधानुसार अपने बैठने के लिये चटाई आदि भी ला सकते है। योगाभ्यास के दिन ट्रैफिक प्लानिंग किये जाने और उसका जन सामान्य में प्रचार प्रसार कराये जाने का भी निर्देश उन्होने दिया। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को जन जागरुकता हेतु लोगो में योगाभ्यास कार्यक्रम का प्रचार प्रचार कराये जाने को भी कहा। उन्होने आमजन से भी अपेक्षा किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस दिन रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में 21 जून को योगाभ्यास कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायें।
बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त नागेन्द्र सिंह, एएसपी राजेश सोनकर, डीडीओ रविशंकर राय, ईओ रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह , क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिनेश चौरसिया सहित विभिन्न अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

21 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: जयप्रकाश नारायण से सायना नेहवाल तक, इन घटनाओं ने बनाई इतिहास में जगह

लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…

2 minutes ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

2 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

3 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

4 hours ago