गंगा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर शुरू हुआ योग सप्ताह

अफसरों ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

जलालाबाद/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गंगा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर शनिवार को योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस सप्ताह भर के योग आयोजन का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने खुद भी योग कर उपस्थित लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मसंयम और जीवन में अनुशासन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही वह रास्ता है जो हमें संतुलन में रख सकता है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि तनावपूर्ण कार्यों में लगे पुलिसकर्मियों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी योग को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें, ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत रह सकें।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, बाल विकास अधिकारी सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर सामूहिक योग किया। उनकी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि योग किसी उम्र या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए है।

Karan Pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

3 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

3 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

4 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

4 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

4 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

15 hours ago