मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की धनराशि वितरण आज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि का वितरण सोमवार, 16 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी आयुक्त एवं सचिव सूरज कुमार यादव ने बताया है कि कार्यकम का मुख्य आयोजन जनपद अम्बेडकरनगर में होना है। जहां मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रुप से सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद मुख्यालय तथा अन्य तहसीलों में भी योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को धनराशि वितरण कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है और जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश की समस्त तहसीलों में करने हेतु आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रुप से सुनिश्चित की गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

पूर्वांचल में अंतरिक्ष विज्ञान का महाकुंभ! तमकुहीराज में 76 टीमें दिखाएंगी रॉकेट बनाने का हुनर

तमकुहीराज में उठेगा रॉकेट, अंतरिक्ष में छलांग लगाएंगे देशभर के 608 छात्र! 31 अक्टूबर से…

42 minutes ago

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

7 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

10 hours ago