गंगा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर शुरू हुआ योग सप्ताह

अफसरों ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

जलालाबाद/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गंगा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर शनिवार को योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस सप्ताह भर के योग आयोजन का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने खुद भी योग कर उपस्थित लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मसंयम और जीवन में अनुशासन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही वह रास्ता है जो हमें संतुलन में रख सकता है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि तनावपूर्ण कार्यों में लगे पुलिसकर्मियों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी योग को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें, ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत रह सकें।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, बाल विकास अधिकारी सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर सामूहिक योग किया। उनकी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि योग किसी उम्र या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए है।

Karan Pandey

Recent Posts

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

7 minutes ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

23 minutes ago

गंदगी और दुर्गंध से जूझ रहा पुरैना बाजार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार इन दिनों गंदगी और…

37 minutes ago

उत्साह के बीच मनाई गई होली, कुछ हादसों ने फीकी की खुशियां

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उल्लास का पर्व होली इस बार जनपद में पूरे…

57 minutes ago

सिकंदरपुर क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्न, प्रशासन रहा सतर्क

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और…

1 hour ago

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में बुधवार…

1 hour ago