योग स्वयं को निदान तलाशने का मार्ग बताता है: प्रो. द्वारका नाथ

योग अपने आप में एक सम्पूर्ण विज्ञान: प्रो. द्वारका नाथ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के दृष्टिगत साप्ताहिक योग कार्यक्रम के तहत योग एवं स्वास्थ्य विषय पर 16 जून को एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं प्रस्ताविकी के साथ महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र द्वारा हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. द्वारका नाथ, अध्यक्ष, दर्शन विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि योग के अनेक आयाम है। योग अपने आप में एक सम्पूर्ण विज्ञान है। योग मे जो बातें हैं उसका परीक्षण किया जा सकता हैं। इसके द्वारा शरीर, मन एवं आत्मा तीनों लाभान्वित होता है। योग के स्वास्थ्य पक्षों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ध्यान करने से व्यक्ति का दृष्टिकोण सकारात्मक हो जाता है। योग हमें स्वयं की क्षमता से अवगत कराता है तथा स्वयं को निदान तलाशने का मार्ग बताता है।
वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन शोधपीठ के रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, प्रो. अनुभूति दुबे द्वारा मुख्य वक्ता एवं समस्त श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्य प्रो. दिनेश यादव, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. रमेश चंद, डॉ. संजय तिवारी सहित शोधपीठ के डॉ. सोनल सिंह, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, हर्षवर्धन सिंह, डॉ. कुंवर रणंजय सिंह, चिन्मयानन्द मल्ल, विद्यार्थी आदि जुड़े रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

18 minutes ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

28 minutes ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

39 minutes ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

50 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

58 minutes ago