17 जून को ही निर्जला एकादशी व्रत मनाना गृहस्थ के लिए श्रेयस्कर – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सभी एकादशी व्रत में सर्वश्रेष्ठ भीमसेनी एकादशी व्रत को माना जाता है।इस बार यह व्रत 17 जून दिन सोमवार को गृहस्थ जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए रखना श्रेयस्कर होगा। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की जो एकादशी है ,इसे निर्जला एकादशी या भीमसेनी एकादशी कहते हैं।भगवान श्री कृष्ण जी से पांडवों ने पूछा कि ऐसा कौन सा व्रत है ,जिसको करने से पूरे साल भर के एकादशी व्रत का फल मिलता है तो उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष को जो एकादशी तिथि आती है उस दिन निर्जला व्रत रखने से पूरे साल के एकादशी व्रत का सर्वोत्तम फल प्राप्त होता है।इसके बाद महाबली भीम ने इस व्रत को किया तब से इसे भीमसेनी एकादशी व्रत भी कहते हैं।इस बार इस तिथि की शुरुआत 17 जून को सुबह 4 बजकर 43 मिनट से होगा समापन 18 जून को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगा। स्कंद पुराण में कहा गया है कि पहले दिन सम्पूर्ण अहोरात्र युक्त व्यापिनी एकादशी हो फिर द्वादशी तिथि को भी एकादशी हो तो गृहस्थ गण पूर्वा व सन्यासी गण उत्तरा करें।यह व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित व्रत है, इनके पूजन के लिए तुलसी की मंजरी, पीला चंदन, रोली ,अक्षत, पीले फूल, ऋतु फल,,धूप दीप, मिश्री आदि अर्पित कर भक्ति भाव से वेद मंत्रों के साथ आराधना करें।जीवन में कभी भी कष्ट नहीं आता है लोग भवसागर पार हो जाते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

1 hour ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

1 hour ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

1 hour ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

2 hours ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

2 hours ago