योग जीवन को सुखमय और तनावमुक्त बनाने की सरल और सुगम प्रक्रिया है -विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के नदावर घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नदावर धाम योग केंद्र एवम भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमे योग गुरु रतन जी ने प्राणायाम, वज्रासन, धुनरासन, भुजंगासन, पदमासन, अनुलोम विलोम, सर्वांगासन, हलासन, महामुद्रा, कपालभाति और भद्रासन आदि योग क्रियाएं कराईं। आसनों के लाभ के बारे में जानकारी दी।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि योग जीवन को सुखमय और तनावमुक्त बनाने की सरल और सुगम प्रक्रिया है। आज पूरा विश्व योग के दम को समझने लगा है। देश के सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक है कि हम योग के महत्व को समझे। भारत और प्रकृति का विकास दोनों योग के माध्यम से होगा।उन्होंने कहा कि योग तन एवं मन और विचार एवं क्रिया के मेल का प्रतीक है। यह एक समग्र दृष्टिकोण है, जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का संयोजन बृजेश उपाध्याय एवम विद्यासागर बरनवाल ने किया। उक्त अवसर पर योग करने वालो में मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अशोक पाण्डेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा,शेषनाथ भाई,अशोक तिवारी, अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय, अवधेश यादव,धीरेंद्र प्रकाश मिश्र,अवधेश मद्देशिया,संजय गुप्ता,ओमप्रकाश बरनवाल,जितेंद्र,शैलेन्द्र,त्रिलोकी रौनियार, नरेंद्र,लक्ष्मण,भरत
आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

24 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

27 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

29 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

1 hour ago