गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षकों का सम्मान, योग जागरूकता को बताया समाज हित में अहम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग कार्यक्रमों में विशेष योगदान देने वाले योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने डॉ. विनय मल्ल सहित सभी योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंडन ने योग जागरूकता के प्रसार में प्रशिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से जनमानस में योग के प्रति रुचि और समझ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के ये प्रयास समाज को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. विनय मल्ल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में योग मैराथन, योग प्रशिक्षण शिविर, सामूहिक योग और सूर्य नमस्कार जैसे विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया था।
समारोह की शुरुआत में स्वागत भाषण प्रो. अनुभूति दुबे ने दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने का मार्ग भी है। उन्होंने यह भी बताया कि कुलपति प्रो. टंडन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा पूरे जून माह में योग से संबंधित कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, कुलसचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. मनीष पाण्डेय समेत विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

3 minutes ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

21 minutes ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

26 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

43 minutes ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago