Categories: Uncategorized

पशुओ को गलाघोंटू बीमारी का टीका लगा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां.अरविंद कुमार वैश्य ने आदेश दिया है कि सभी विकास खंडो के जल जमाव वाले गांवों में प्राथमिकता पर पशुओं का टीकाकरण किया जाए। इसी आदेश के क्रम में पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने बड़हरा व हड़ही नदोलवा में कैम्प किया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को जागरूक किया कि गलाघोंटू एक संक्रामक बीमारी है जिसका टीकाकरण ही बचाव है। इस बीमारी में पशुओं का तापमान 105 फारेनहाइट से अधिक हो जाता है। गले में सूजन एवं घुर्र-घुर्र की आवाज आती है एवं लगातार लार टपकता रहता है। पशुओं की 24 घंटे में मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी में तत्काल इलाज से ही बचाव हो सकता है। कैम्प में 165 पशुओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्य में पैरावेट सुनील कुमार, सुभाष चन्द्र एवं महेंद्र यादव ने सहयोग किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

18 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

18 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

18 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago