Categories: Uncategorized

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

मंडी और सामूहिक विवाह कार्यक्रम से लिए 30 से अधिक नमूने

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में है। सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने रौजा मंडी, सामूहिक विवाह समारोह, आइसक्रीम निर्माण इकाई और तेल कारोबारियों के यहां छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। रौजा मंडी में टीम ने हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, आम, मौसम्मी और अनार के कुल 8 नमूने लिए। इसके अलावा, पुवायां में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परोसे गए खाद्य पदार्थों के 20 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। शहर के हयातपुरा स्थित ओम आइसक्रीम निर्माण इकाई से 2 आइसक्रीम के नमूने लिए गए, वहीं तिलहर और जलालाबाद क्षेत्र में 3 फोर्टिफाइड खाद्य तेलों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।इस छापामार कार्रवाई में बागीश मणि त्रिपाठी (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी), मनोज कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी व मानवेन्द्र कुमार (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

32 minutes ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

3 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

3 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

4 hours ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

4 hours ago