जी. एम. एकेडमी में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

स्वस्थ तन, मन के लिए खेल आवश्यक- मोहन द्विवेदी

सलेमपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ख्यातिप्राप्त विद्यालय जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने फीता काट कर किया। सर्वप्रथम ग्यारहवीं और ….. कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें…के बच्चे विजयी रहे। तत्पश्चात् छोटे बच्चों के विविध खेल हुए जिसमें स्पून रेस, बनाना इटिंग, बैलून रेस, बाल कलेक्टिंग आदि प्रमुख हैं। बाल कलेक्टिंग में नर्सरी की मानसी प्रथम तो शिवांस द्वितीय, एलकेजी में बनाना इटिंग में दिव्यांश प्रथम तो अविका द्वितीय, तथा यूकेजी में सक्षम प्रथम स्थान पर रहे तो बैलून रेस में अंशिका एवं आरुषी प्रथम तो अश्वनी और दिव्यांशु द्वितीय रहे। स्पून रेस में पहली कक्षा से अयांश और श्रेयांस प्रथम तो पीहू और अनुजा द्वितीय स्थान पा कर विजयी रहे। कबड्डी में ग्यारहवीं की टीम नौवीं की टीम पर भारी रही। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी बच्चों को खेल का महत्व समझाते हुए इसमें अधिक से अधिक उत्साहित होकर हिस्सा लेने की सलाह देते हुए कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही आवश्यक है‌। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। यह टीम भावना को बढ़ावा देता है, साथ ही एक दूसरे की मदद करने में भी बहुत ही सहायक होता है।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं को पूरे जोश और उत्साह से खेलने की सलाह देते हुए अनुशासन बनाए रखने को निर्देशित किया। इस मौके पर राकेश मिश्रा, विभूषिका द्विवेदी, दीपक मिश्र, दिलीप सिंह, श्वेता राज, निधि, भारती, अल्का, अनिता, सरिता, रेनू, सरस्वती, अनुष्का, नीलम, पुरंजय, पी.एच.मिश्र, प्रमोद कुमार, अभिषेक आदि उपस्थित रहे। अमन यादव, अमन पांडेय, राहुल, हर्षित, अनुराग आदि सभी छात्र छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

Karan Pandey

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

31 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

35 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

37 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

2 hours ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

3 hours ago