हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास एक निजी डबल डेकर बस ने इको कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में इको कार में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायलों को खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान गढ़ी हरिया के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
इको कार में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा की ओर जा रहे थे।
हादसे में मृतक
ये भी पढ़े – मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट
हादसे में घायल
• मनोज पुत्र सुरेश चंद्र (29 वर्ष), बाजना, राजाखेड़ा, धौलपुर
• रानी पत्नी मनोज (28 वर्ष), बाजना, राजाखेड़ा, धौलपुर
• वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश (37 वर्ष), गद्रपुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर
• पूनम पुत्री पप्पू (15 वर्ष), राजाखेड़ा, धौलपुर
• आर्यन पुत्र अजय (10 वर्ष), बहा, आगरा
• कुमारी मारी अंशु पुत्री अजय (7 वर्ष)
• प्राची पुत्री विजय (3 वर्ष)
• आयुष पुत्र विजय (2 वर्ष)
• आयुष पुत्र वीरेंद्र (13 वर्ष)
• जयदीप पुत्र मनोज (4 वर्ष)
प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है।
ये भी पढ़े – होलिका दहन 2026: अहंकार की राख पर जली आस्था की ज्योति, सत्य की जीत का संदेश
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ईचौना पूर्वी वार्ड में उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान…
सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकन्दरपुर नगर, अखिल…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…
Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…