कामयाबी की वह कहानी लिख दी जो हर किसी के लिए मिशाल है

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
हॉकी का खेल एशिया में भारत में सबसे पहले खेला गया। हॉकी में भारत ने ओलंपिक में अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं।भारतीय हॉकी के स्वर्ण काल के नायक ध्यानचंद, अशोक कुमार, धनराज पिल्ले, मोहम्मद शाहिद, अजीत सिंह के नाम को भला कौन नहीं जानता है।ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। हाकी को भारत का राष्ट्रीय खेल भी कहा जाता है। आज आवश्यकता इस बात कि है, हाकी को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज में नियमित भागीदारी होनी चाहिए। भारतीय हॉकी की गरिमा को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार हॉकी खेलने वाले विद्यार्थियों के लिए धनकोष, वित्तीय सुविधा और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करनी चाहिए। वर्तमान समय में हमारी केंद्र और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ,जिससे अतीत का स्वर्णकार फिर से वापस लौट सके। इसी दिशा में गोरखपुर के फर्टिलाइजर कैंपस में हॉकी के गुरु मोहम्मद इमरान बच्चों में छिपी प्रतिभा को तराशने के लिए और उनके हुनर को निखारने के उद्देश्य से विगत 1987 से अनवरत हॉकी का प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। विगत 23 मई से 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन सहायक कोच अश्विन, सचिन एव आमिर के निर्देशन में फर्टिलाइजर कैंपस में हाकी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जहां बच्चों की पौध तैयार की जा रही है। हांकी गुरु इमरान ने लगभग 160 राष्ट्रीय खिलाड़ी और 9 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया है। इसमें मुख्य रूप से रीता मिश्रा, रजनी चौधरी, जनार्दन गुप्ता, संजू ओझा ,सुग्रीव यादव, शशि सिंह, अन्दर सिह,अनिता दूबे है। हॉकी गुरु मोहम्मद इमरान ने बताया कि अगर कुछ सरकारी सहायता मिले तो निश्चित रूप से बच्चे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपना नाम रोशन करेंगे।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीता मिश्रा ने बताया कि हमारे पास जो भी छात्र /छात्राएं आते हैं बहुत निर्धन परिवारों से हैं। उनके लिए गेंद और हॉकी का इंतजाम हम लोग करते हैं। कुछ बुनियादी समस्याएं आती हैं, जिनको हम दूर कर लेते हैं। कैंपस में बार्केटिंग की व्यवस्था नहीं है, जिससे पशु
आ जाते हैं और प्रशिक्षण स्थल पर गड्ढे बन जाते हैं। पानी की भी समस्याएं आती हैं। कुछ सामाजिक संस्थाओं ने पहल तो किया है, लेकिन एक छोटा सा प्रयास है। सहायक कोच आमिर ने बताया कि हम मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं, इस पौध को जीवित रखने के लिए परामर्श दात्री समिती का निर्माण करावे जिससे यहां की बुनियादी समस्याओं को दूर किया जा सके। निश्चित रूप से ये बच्चे देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
डॉ.शशि सिंह ने बताया कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को बढ़ावा दें तो निश्चित रूप से हम इन बच्चों को तराश कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग्य बनाने का प्रयास करेंगे। मुख्य रूप हर्षराज ,शरद शर्मा, साहिल, अनुपम, अमृता, बंटी, आशीष सोनकर, मोहम्मद फैजान, विहान सिंह, आनंद निषाद, ताबिश खान, राजवीर, आनंद ,आदित्य, नंदिनी, हर्ष, अनिमेष, अरमान, दीपक, संदीप, इशांत, मौर्य प्रशिक्षण शिविरमें प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण स्थल पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीता मिश्रा, डॉ. शशी सिंह (कोच लखनऊ), नीता दुबे( दिल्ली कोच),अंजू सिंह (स्कूल डायरेक्टर)जावेद आलम, सचिन, आमिर उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में 15 लाख की वित्तीय अनियमितता, प्रधान समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

बिना कार्य कराए सरकारी धन के भुगतान का आरोप, जांच में खुली गड़बड़ी; विभागीय कार्रवाई…

4 hours ago

प्रसूता की मौत को लेकर सीएचसी बरहज पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप…

4 hours ago

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

22 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

22 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

22 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

22 hours ago