डीडीयू में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए 63 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति के लिए रविवार को लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई। विज्ञापित कुल 63 पदों में कृषि विज्ञान, विधि, वाणिज्य, अभियान्त्रिकी, व्यापार प्रशासन तथा फार्मेसी के शैक्षणिक पद शामिल है।
सुबह की पाली में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, और बिजनेस मैनेजमेंट के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 260 से जिसमें 201 में परीक्षा दी तथा 59 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में कृषि विज्ञान, विधि तथा वाणिज्य के लिए परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 102 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 75 में परीक्षा दी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीक्षा भवन स्थित परीक्षा केंद्र में हो रही परीक्षा का निरीक्षण किया तथा सभी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की गुणवक्तता पर जोर देते हुए कहा कि नए प्रतिभावान शिक्षकों की नियुक्ति से पाठ्यक्रमों का बेहतर संचालन होगा। उन्होंने कहा कि फार्मेसी पाठ्यक्रम में शिक्षण कार्य वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही शुरू होगा।
परीक्षा का आयोजन आरएसी सेल के समन्वयक प्रोफेसर राजर्षि गौड़ के नेतृत्व हुआ। लिखित परीक्षा का परिणाम जल्दी ही आने की उम्मीद है। जिसके बाद साक्षात्कार की तिथि घोषित होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

10 minutes ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

9 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

16 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

17 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

17 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

17 hours ago