महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए, सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने और मजबूत बनाने के लिये तन-मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए, समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सफदरगंज पर श्रमदान भी किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी आशुतोष मिश्र द्वारा पुलिस कार्यालय में एवं जनपद के समस्त थाना/चौकी तथा कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

52 minutes ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

1 hour ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

1 hour ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

2 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

2 hours ago