गोड़ जाति को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी को लेकर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौपा ज्ञापन

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मे लम्बे समय चल रहे जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोड़ समाज के भाजपा नेता अंगद गोड़ सहित अन्य लोगो ने केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से पत्र सौंपा।पत्र में कहा गया है कि गोड़ समाज का जाति प्रमाण-पत्र का आवेदन जनपद के समस्त तहसीलदार गणों द्वारा मनमानी तौर पर निरस्त कर दिया जा रहा है। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के समक्ष समस्त समस्याओं का निराकरण एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री के निर्देश के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी, जबकि 10जुलाई को आप के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया था, आप द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र पर अपर जिलाधिकारी महराजगंज को आदेशित किया गया था परन्तु आज तक गोड़ जाति का प्रमाण-पत्र जारी करने का लिखित आदेश निर्गत नहीं हुआ। जनपद के समस्त तहसीलों द्वारा आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया जा रहा है जिससे विश्वविद्यालय बीएड, डीएलएड 2023-24 के नामांकन तथा छात्रवृत्ति तथा समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में नवीन जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में गोड़ जाति के छात्र -छात्राएं वंचित होते जा रहें हैं जो भारत के राजपत्र एवं उ०प्र० शासन का शासनादेश अनुपालन आप द्वारा नहीं किया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है, गोड़ समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।ऐसे मे गोड़ जाति का जाति प्रमाण-पत्र पड़ोसी जनपद देवरिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, कुशीनगर के जिलाधिकारी का आदेश का अवलोकन करने का कष्ट करें। जनपद के समस्त तहसीलदार गणों से गोड़ जाति का प्रमाण-पत्र निर्गत करने का लिखित आदेश देने की मांग किया। इस दौरान अंगद गोड़ ,राजकुमार गोड़ ,श्रवण कुमार गोड़ ,दीपक कुमार गोड़ , जितेन्द्र कुमार गोड़ ,मोहन गोड़, बिरजू गोड़,संदीप गोड़, शैलेश गोड़, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

1 minute ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

8 minutes ago

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती से लेकर साईं बाबा की पुण्यतिथि तक, जानिए आज का इतिहास

15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…

26 minutes ago

गुरुवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और आज के उपाय

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…

38 minutes ago

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

9 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

9 hours ago