बलिया जिले में इंस्पायर अवार्ड 2025 की सबसे खराब स्थिति

हर विद्यालय से पांच नामांकन अनिवार्य

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंस्पायर मानक अवार्ड 2025 में बलिया जिले की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बलिया अब तक नामांकन के मामले में सबसे पीछे चल रहा है। इस लापरवाही पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच छात्रों का नामांकन हर हाल में कराया जाए। डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय से पांच से कम नामांकन किए गए तो उन्हें सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद की रैंकिंग लगातार नीचे जा रही है और उच्च स्तर से बलिया की समीक्षा हो रही है। यदि विद्यालय गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो जिले की छवि पूरे प्रदेश में धूमिल होगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों को छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, जाति और छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो एकत्र कर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। एक साथ पांच छात्रों का नामांकन पूरा होने पर ही उसे जिला प्राधिकारी को फॉरवर्ड किया जाएगा। साथ ही नामांकन की एक्नॉलेजमेंट रसीद डाउनलोड कर विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करनी होगी।
डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों व विज्ञान शिक्षकों को चेतावनी दी है कि अब बहानेबाजी नहीं चलेगी। यह अंतिम मौका है, अन्यथा जिला और राज्य स्तर से नामांकन रिजेक्ट होने के लिए तैयार रहें। उन्होंने साफ कहा कि बलिया को हर हाल में टॉप-10 जिलों में लाना है। नामांकन में समस्या आने पर जिला स्तर पर नामित अधिकारी अतुल तिवारी और ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। स्पष्ट है कि इस बार इंस्पायर अवार्ड योजना में बलिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यदि विद्यालय समय रहते गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो जिले को पूरे प्रदेश में शर्मसार होना तय है।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

6 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

10 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

11 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

11 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

11 hours ago