मिलकर करें राष्ट्र की आराधना: सामाजिक सद्भाव से ही बनेगा समर्थ भारत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकासखंड सभागार में गुरुवार को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही मजबूत और समर्थ भारत की आधारशिला है।

सामाजिक एकता ही राष्ट्र की शक्ति

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाहक शिवाकांत ने कहा कि समाज की संगठित शक्ति राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचा सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी वर्ग मिलकर राष्ट्र की आराधना करें और समाज को विभाजन से ऊपर उठाकर एकसूत्र में बांधें।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और समर्थ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

शताब्दी वर्ष के तहत अभियान

यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे ‘पांच परिवर्तन एवं सामाजिक सद्भाव अभियान’ की श्रृंखला का हिस्सा था। इसी क्रम में सदर खंड में यह बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार के राम प्रीत गुप्त ने की। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना मूल संस्कारों में समाहित है।

ये भी पढ़े – दिल्ली: राजधानी में महंगी हो सकती है शराब, लाइसेंस शुल्क 10% बढ़ा

युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

संघ चालक साधू शरण शर्मा ने एकजुट समाज को विश्व पटल पर अग्रणी बनने की कुंजी बताया। खंड कार्यवाहक सुनील मिश्र ने नए और समर्थ राष्ट्र के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

बैठक में युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि मजबूत समाज ही मजबूत राष्ट्र का आधार है, और निरंतर प्रयासों से ही भारत समर्थ व विकसित राष्ट्र बन सकता है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

3 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

3 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

3 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

3 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

3 hours ago