डीएफओ ने डीएम व एसपी को भेंट किया घोंसला
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पारिस्थिकीय तन्त्र को सुरक्षित रखने के लिए सूक्ष्म जीवों से लेकर विशाल जीवों तक के महत्व को कम या ज्यादा करके नहीं आका जा सकता है। हमारा ईकों सिस्टम सूक्ष्म से विशाल जीवों की एक ऐसी माला है जिसका हर मोती अनमोल व उपयोगी है। सम्पूर्ण ईको सिस्टम की माला से एक मोती के निकल जाने से पूरा संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप आज सारा विश्व नाना प्रकार के पर्यावरणीय खतरों का सामना कर रहा है।
विश्व गौरय्या दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में (पेड़ लगाएं-गौरय्या बचाएं) थीम पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी उदासीनता, पेड़ों की कटाई, पक्के आवासों के निर्माण के कारण आवासों के अभाव तथा अत्याधुनिक कृषि रक्षा रसायनों के उपयोग का परिणाम है । कि नानी-दादी की कहानियों की मुख्य पात्र तथा परिवार के अटूट सदस्य के रूप में हमारे बीच रहने वाली गौरय्या हमसे रूठ गई। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि गौरय्या की घर वापसी के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। गौरय्या जैसे कई और छोटे-मोटे पक्षी पुनः हमारे बीच आबाद हो सके इसके लिए हमें अधिक पौधे लगाकर उनके लिए आवास की व्यवस्था करनी होगी। डीएम ने कहा कि आवास की व्यवस्था के लिए वैकल्पिक घोसले एक आसान और सुलभ विकल्प है।विश्व गौरय्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अन्त डीएफओ संजय शर्मा ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने घोंसला भेट किया। इस अवसर पर डीएम ने मौजूद अधिकारियों व अन्य लोगों को संकल्प दिलाया कि अपने कार्यालायों, विद्यालयों, आवासों, शासकीय भवनों इत्यादि पर परिन्दों के लिए दाने, पानी व आवास की व्यवसथा करेंगे तथा सम्पर्क में आने वाले दूसरे लोगों को भी अधिकाधिक पौध रोपण के साथ पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण हेतु प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल व पयागपुर के दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…