‘‘नीड फूड नॉट टोबैको’’ की थीम पर मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि 31 मई 2023 को ‘‘नीड फूड नॉट टौबैको’’ की थीम पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। तम्बाकू नियन्त्रण के उद्देश्य से एक माह तक संचालित होने वाले अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा सहित अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर लोगों को तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों पर 31 मई 2023 को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लोगों को ‘‘तम्बाकू मुक्त उत्तर प्रदेश’’ का संकल्प दिलाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी एवं चालान गतिविधि के माध्यम से समस्त शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त घोषित करवाना एवं मानीटरिंग करना, आर.बी.एस.के. एवं आर.के.एस.के. टीम के द्वारा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावको को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों एवं सेवन न करने हेतु जागरूक करना आदि गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस सम्बन्ध में सीएमओ ने सभी सम्बन्धित विभागों से अपेक्षा की है कि अपेक्षित कार्यवाही करते तत्सम्बन्धी रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ्स एनपीसीडीसीएस बहराइच एैट जीमेल पर अपलोड कर दें।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago