जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व अन्य अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्यायिक प्रणाली का अभिन्न अंग हैं। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि बार के साथ बेहतर समन्वय रखते हुए पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय दिलाया जाए। डीएम ने यह भी कहा कि बार एसोसिएशन की यदि कोई समस्या होगी तो उसका भी समयबद्धता के साथ नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। बार के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता मिश्र ने बार की ओर से जिला प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन बहराइच के महामंत्री पुष्पाजंलि नाथ मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राम नारायण मिश्र, पूर्व महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, डीजीसी राजस्व अजय शर्मा, विशेष अधिवक्ता राजस्व अतुल गौड़, संयुक्त मंत्री प्रशासन रमन सिंह, मध्य उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago