विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस 2025 यूनिसेफ और टीचर्स ऑफ बिहार की संयुक्त पहल

28-31 मई तक आयोजित की गई विभिन्न प्रकार की गतिविधियां

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर विश्व की प्रतिष्ठित संस्था यूनिसेफ एवं बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी ” टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स ” ने 28 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर माहवारी के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक साझा अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें शिक्षकों,छात्रों एवं आम लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार ने बताया कि लड़कियां हो या लड़के-हर किसी को है जानकारी की जरूरत, इसी उद्देश्य से हम सब मिलकर माहवारी स्वच्छता के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर यह जागरूकता अभियान चलाया। टेक्निकल टीम लीडर ई.शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने बताया कि विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 28 से 31 मई तक हमने विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया, जिसमें मुख्य रूप से विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस एक्सक्लूसिव ऑनलाइन क्विज रेड डाॅट चैलेंज कविता, कहानी एवं आलेख लेखन प्रतियोगिता लेट्स टॉक ऑन पीरियड्स-खुलकर करे माहवारी पर बात उक्त जानकारी देते हुए टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टीचर्स ऑफ बिहार केवल शिक्षा,शिक्षक एवं छात्रों के हित में कार्य नही करता बल्कि समय समय पर समाज के लोगों के प्रति भी बढ़-चढ़कर विभिन्न प्रकार की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करता है।

Karan Pandey

Recent Posts

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

8 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

21 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

27 minutes ago

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

2 hours ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

2 hours ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

2 hours ago