गेहूं क्रय किये जाने के सम्बन्ध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में गेहूं समर्थन मूल्य रुपये 2125 की गयी है निर्धारित-एडीएम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
रबी विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद हेतु कार्यशाला का आयोजन, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न किया गया।
उक्त कार्यशाला में गेहूं खरीद हेतु शासन द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में विगत वर्ष की तुलना में 110 रुपये की बढोत्तरी, प्रति कुंतल घोषित किए जाने की बात की गई। इस क्रम में अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गेहूं क्रय केंद्र पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता होनी चाहिए, इन आधारभूत सुविधाओं में बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था,पंखा, नमी मापक यंत्र, बैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि होनी चाहिए। गेहूं क्रय से संबंधित मास्टर डाटा फीड करना अनिवार्य है, बिचौलियों से सावधान रहा जाए, कृषक पंजीकरण एवं राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित कृषकों से ही गेहूं क्रय किया जाएगा।
इस संदर्भ में बैठक में यह भी बताया गया कि किसानों से गेहूं की खरीद, खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात किया जाएगा तथा ई पॉप मशीन के माध्यम से किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा गेहूं खरीद की जाएगी। गेहूं क्रय केंद्र से संबंधित यंत्रों के सम्बन्ध में चर्चा की गई तथा गेहूं परीक्षण मशीन( किट) मंडी समिति से प्राप्त करने तथा मशीन प्रयोग की जानकारी कर लिए जाने हेतु सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए निर्देश। कार्यशाला में गेहूं क्रय केंद्रों पर कृषकों से विनम्र व्यवहार करने, केंद्र पर श्रमिक, धनराशि व खाली बोरा की उपलब्धता सदैव बनाए रखने, प्रत्येक केंद्र पर टोकन रजिस्टर, रिजेक्शन रजिस्टर , तथा निरीक्षण पंजिका अनिवार्य रूप से हो , इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट का ही प्रयोग करें ।
इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह, गेहूं क्रय केंद्र प्रभारीगण, क्रय एजेंसियों के प्रभारी, संबंधित तहसील के नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

8 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

15 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

16 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

16 hours ago