भगवान परशुराम जयंती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश -कुन्दन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में संपन्न हुईl जिसमें भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम के साथ चन्द्रमा ऋषि आश्रम सिलनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर 22 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से संगठन द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने भगवान परशुराम की जयंती पर प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की प्रदेश सरकार से मांग की। आगे पंडित कुन्दन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज की अगुवाई करने वाले ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है, क्योंकि ब्राह्मण उपेक्षा और उत्पीड़न का शिकार हो रहा है, जबकि ब्राह्मणों ने सदैव समाज का हित किया है और वसुधैव कुटुंबकम का सन्देश दिया है।अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी पंडित संजय कुमार पाण्डेय ने हरिहरपुर घराने के स्व. आदर्श मिश्र के परिजन को शासन द्वारा 5 लाख सहयोग दिए जाने का स्वागत करते हुए, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहाकि ब्राह्मणों की एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है लेकिन सरकार ब्राह्मणों को गरीब मानने को तैयार नहीं है।
संचालन प्रदेश महामंत्री पं. अशोक कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर शर्मानंद पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, बंशीधर पाठक , महंत संजय कुमार पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, भोला त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, राजेश मिश्र, पंचदेव पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, देवनाथ तिवारी, अशोक तिवारी, अविनाश पाण्डेय, आलोक पाठक आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago