पशु अधिकार दिवस पर पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला आयोजित

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)।पशु अधिकार दिवस के अवसर पर पशु अधिकारों के लिए कार्य करने वाली संस्था पीपल फॉर एनिमल पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन द्वारा पशु अधिकारों के संरक्षण व पशु क्रूरता निवारण हेतु कानूनी प्रक्रियाओं के समुचित क्रियान्वयन हेतु पुलिस लाइन सभागार में थानाध्यक्षों तथा पुलिस कर्मियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में संस्था की एनिमल वेलफेयर एसोशिएट्स और एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा की पत्नी सुरभि त्रिपाठी ने पशुओं के प्रति क्रूरता से बचाव में भारतीय दंड संहिता 1860 , भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1972, पशु क्रूरता निवारण तथा भरण पोषण अधिनियम 2017, सीआरपीसी के विभिन्न प्रावधानों के विषय में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा पशु क्रूरता निवारण से संबंधित विशिष्ट कानूनों एवं प्रक्रियाओं के पालन करने की जरूरत पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया व कार्यवाही और जानवरों के पुनर्वास के विषय में भी बताया।
उन्होंने कहा कि मांस विक्रेता अपनी दुकान का लाइसेंस लेकर उसकी विक्री परदे के अंदर करें। उन्होंने बताया कि कानून ने पशुओं को भी कुछ अधिकार दिये हैं। गर्भवती, बीमार एवं तीन माह से कम उम्र के पशुओं का वध नहीं होना चाहिए। जीवित पशु के सामने किसी पशु का वध नहीं होना चाहिए और ना ही उसके सामने मांस काटकर टंगा होना चाहिए। इससे पशुओं में भय के साथ–साथ उनके अंदर एक अलग तरह का हारमोन एक्टिव होता है जो मनुष्यों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने पशुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर ध्यान खींचते हुए इस पर रोक लगाने की अपील की तथा बताया कि पशुओं के प्रति अव्यवहारिक कार्य या उन्हे क्रूरतापूर्ण तरीके से रखना तथा कसाई द्वारा क्रूरता के साथ लाना या ले जाना अथवा उसे बेरहमी से मारकर मांस बेचना संज्ञेय अपराध में आता है।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

2 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

5 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

5 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

11 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

11 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

12 hours ago