डिजाइनिंग के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर विषयक कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फेमिना इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइनिंग के वरिष्ठ फैकेल्टी पवन गुप्ता ने विभाग के बीबीए के विद्यार्थियों के साथ ‘डिजाइनिंग के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर’ विषय पर अपने विचार साझा किए।
विशेष कार्यशाला विद्यार्थियों को विभिन्न डिज़ाइनिंग के क्षेत्रों के प्रति समसामयिक जानकारी प्रदान कर नए अवसरों की खोज करने में सहायता देने के लिए आयोजित की गयी।
कार्यशाला में पवन गुप्ता ने डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में अवसरों की चर्चा की और उद्धरणों के माध्यम से छात्रों को इससे संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अपने भविष्य की दिशा तलाशने के लिए अभिप्रेरित किया। उन्होंने डिज़ाइनिंग के विभिन्न आयामों को समझाया और यह बताया कि कैसे यह क्षेत्र एक विद्यार्थी की जीवन को दिशा देने और उनके आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थ है। विद्यार्थियों ने भी अपनी आशंकाओं को उनके सामने रखा और समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विभाग में उपस्थित विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के निदेशक प्रो. रवि प्रताप सिंह और प्रो. आनंद सेन गुप्ता के समक्ष पवन गुप्ता ने फेमिना इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन आर्ट एवं विश्वविद्यालय में के बीच एमओयू की संभावनाओं पर भी चर्चा की और एमबीए तथा बीबीए के विद्यार्थियों को मिल सकने वाले इसके लाभों पर विचार विमर्श किया।
वर्कशॉप का आयोजन व्यवसाय प्रशासन विभाग के प्रो. श्रीवर्धन पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विभाग के समन्वयक प्रो. अनिल कुमार यादव ने इस आयोजन के संचालन में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विभागीय फैकेल्टी डॉ. शेफाली जायसवाल, डॉ. दिव्यांश राय, शुभम चौहान, सिमरन उपाध्याय ने कार्यक्रम के आयोजन में आवश्यक सहयोग किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

1 hour ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

8 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

9 hours ago