भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर बहराइच पहुंचे उपमुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गोंड़ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जहां नामांकन के दौरान बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ।भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने एवं उनके नामांकन के लिये उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बहराइच पहुंचे इस दौरान उनका जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बहराइच पहुंचते ही जनसभा को सम्बोधित करते हुये ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बहराइच से लोकसभा प्रत्याशी आनंद गोंड प्रचंड बहुमत से विजयी हो रहें हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा की यहां मुकाबला ही नहीं है।विपक्ष की जमानत जब्त हो रही है कोई दूसरा दल टक्कर नहीं दे रहा है और कहा की यहां की आबोहवा मैंने देखी है जिस तरह से लाखों लोगों की भीड़ मैं देख रहा हूं यह एकतरफा लड़ाई है। कहा कि अमेठी-रायबरेली सहित प्रदेश की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी दल जीत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ मारपीट करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बहराइच लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी आनंद गोंड ने अपने पिता अक्षयवर लाल का आशीर्वाद लिया और इसके बाद पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सिद्धनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना की यहां से वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे इस मौके पर जनपद के पयागपुर से विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष ब्रिजेश पाण्डे समेत जिले के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता के साथ लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago