जनता दर्शन में फरियाद के लिए आयीं महिलाओं को मिला योजनाओं का लाभ

फरियादी महिलाओं ने किया डीएम की प्रशंसा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनता दर्शन के दौरान फरियादी महिलाओं की खुशी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब एफआईआर की कॉपी की फरियाद लेकर आई महिलाओं को जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा न सिर्फ एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन मिला, बल्कि उनके पहल पर फरियादी महिलाओं को कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के समक्ष कलक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान परतावल क्षेत्र की की तीन महिलाएं एफआईआर की कॉपी मुहैया कराने की गुहार लेकर आईं। उन्होंने तीनों महिलाओं की पूरी बात को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि एफआईआर की कापी उन्हें मिल जाएगी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं से जानकारी ली कि उनका पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा सहित अन्य प्राप्य योजनाओं के आवेदन के विषय में जानकारी ली। तीनों महिलाओं द्वारा इस विषय में ना में जवाब दिया गया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को बुलाकर किसान दुर्घटना बीमा का आवेदन कराया। समाज कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को बुलाकर निराश्रित महिला पेंशन व एक महिला फरियादी के घायल पति को दिव्यांग पेंशन मुहैया कराने के लिए आवेदन करवाया। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के बच्चों का मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत आवेदन का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल महिलाओं और उनके आश्रितों का तत्काल आवेदन कराते हुए अन्य कार्यवाहियों को पूर्ण किया गया। फरियादी महिलाओं ने जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कराई गई कार्यवाही के लिए उनका आभार जताया।
परतावल क्षेत्र में बीते 26 अक्तूबर 2024 की भोर में अज्ञात वाहन की ठोकर से धरमौली गांव निवासी मधुबन कुशवाहा पुत्र सुक्खू कुशवाहा व व्यासमुनि कन्नौजिया पुत्र रामा कन्नौजिया की मौत हो गई, जबकि करूणाकांत नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। करुणाकांत का पैर क्षतिग्रस्त हो गया और उसे स्थाई दिव्यांगता का सामना करना पड़ा। बुधवार को मधुवन की पत्नी धनवंती देवी, व्यासमुनि की पत्नी कुमारी देवी व दिव्यांग करूणाकांत की पत्नी फरियाद लेकर डीएम के कार्यालय में आईं और पूरी बात बताते हुए एफआईआर की कॉपी दिलाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने महिलाओं की व्यथा और उनकी समस्या सुनने के उपरांत तत्काल सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाया और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन कराया। उन्होंने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही पेंशन भी जल्द स्वीकृत होने के संदर्भ में महिलाओं को आश्वस्त किया। किसान दुघर्टना के तहत दोनों मृतकों के आश्रितों को शासन की तरफ से पांच-पांच लाख रूपये का आर्थिक सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या के निस्तारण के साथ जिलाधिकारी द्वारा फरियादी को नियमानुसार उनको आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु तत्काल आवेदन कराने के साथ अन्य आवश्यक कार्यवाहियों को किया जाता है। इसके अलावा उनके कार्यालय द्वारा किए गए आवेदनों पर नियमित रूप से फॉलोअप भी किया जाता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

1 hour ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

2 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

2 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

2 hours ago