हरतालिका तीज पर महिलाओं का निर्जल व्रत, शिव-पार्वती की पूजा से मांगी पति की लंबी उम्र

जिले में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व, रात्रि जागरण व भजन-कीर्तन से गूंजे मंदिर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भादो मास की शुक्ल तृतीया पर मंगलवार को जनपद में श्रद्धा और आस्था के साथ हरतालिका तीज का पर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जल रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की तथा पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना किया।
सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, लाल-पीली साड़ियों, चुनरियों और संपूर्ण श्रृंगार के साथ व्रत रखा। हाथों में लगी मेहंदी और चूड़ियों की खनक ने उत्सव का उल्लास और बढ़ा दिया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज का नाम माता पार्वती की तपस्या से जुड़ा है। कहा जाता है कि शिवजी को पति रूप में पाने की कठोर साधना के दौरान उनकी सहेलियों ने उनका अपहरण कर लिया था। ‘हरत’ का अर्थ है अपहरण करना और ‘आलिका’ का अर्थ है सहेली। इसी कारण इस व्रत को हरतालिका तीज कहा जाता है।
व्रत के दौरान दिनभर महिलाएं उपवास करती हैं और रात्रि जागरण में भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना देती हैं। मंदिरों में देवी-देवताओं की स्तुति और लोकगीतों की स्वर-लहरियों से देर रात तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी दफ्तर में खूनखराबा, बाबू की पिस्टल से अधिवक्ता की मौत

CCTV में कैद रामपुर हत्या कांड, पत्नी पर भी किया हमला रामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

27 minutes ago

पार्किंग, मेट्रो और सुविधा—ताज महोत्सव 2026 का स्मार्ट सफर

ताज महोत्सव 2026: आगरा मेट्रो से जाएं, जाम से बचें, उत्सव का आनंद लें आगरा…

29 minutes ago

चोरी के आरोपी से सोना-चांदी और नकदी बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता

24 घंटे में चोरी का खुलासा: महराजगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, जेवरात व…

37 minutes ago

रजत जयंती समारोह में शिक्षा और संगीत का अद्भुत संगम, छाया उत्सव का रंग

स्टेबिन बेन की सुरमयी शाम ने बांधा समां, ब्लूमिंग बड्स स्कूल की रजत जयंती पर…

1 hour ago

किलाबंदी अभियान में 424 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर…

1 hour ago

एनएच-730 पर तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, ड्राइविंग सीख रहा युवक हादसे का शिकार

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर भीषण सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर–अल्टो की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर…

2 hours ago