13 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 13 सितम्बर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा हुई।
जिला न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 13 सितम्बर (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों में अधिक से अधिक वादों और प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पक्षकारों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए नोटिस तामील करवाने पर भी बल दिया गया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार के शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पराविधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में प्रतिभाग कर सकें।
जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत में लंबित वादों का अधिकतम निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज प्रथम रमेश दूबे, अपर जिला जज (एससी-एसटी) भूपेंद्र राय, नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज (पॉस्को) कृष्ण कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संजय राज पांडेय, सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) सुनील कुमार सिंह, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मिमोह यादव, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नरेंद्र कुमार यादव, ग्राम न्यायालय मेहदावल के न्यायाधिकारी चंदन सिंह तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन एफटीसी) अभिनव त्रिपाठी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

3 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago