एनएच-730 पर तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, ड्राइविंग सीख रहा युवक हादसे का शिकार

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर भीषण सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर–अल्टो की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर घायल


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 सड़क हादसा गुरुवार को दर्दनाक रूप ले बैठा। भिटौली थाना क्षेत्र के गोरखपुर–महराजगंज संपर्क मार्ग पर तरकुलवा तिवारी के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और अल्टो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस एनएच-730 सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें – 01 जनवरी 2026 अर्हता तिथि पर आधारित मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित आलम मोटर ट्रेनिंग सेंटर, परतावल के संचालक आलम हुसैन (60 वर्ष), निवासी तरकुलवा उर्फ भटगांवा, अपने प्रशिक्षु शाहरुख उर्फ पत्ते आलम (30 वर्ष) को अल्टो कार से ड्राइविंग सिखा रहे थे। वे परतावल से तरकुलवा तिवारी फैक्ट्री के सामने पहुंचे और सड़क पर वाहन मोड़कर लौटने की तैयारी कर रहे थे। तभी गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर ने अल्टो कार को सामने से टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें – टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षक संघ आंदोलित

टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्टो कार कई बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। वहीं फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित अख्तियार अली के मकान में घुस गई। इस दौरान दुकान का शटर और मकान की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया। शाहरुख की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। आलम हुसैन का इलाज जारी है। वहीं फॉर्च्यूनर चालक विनय गुप्ता, निवासी गोरखपुर, भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें – दलित परिवारों का पुनर्वास व मुकदमे वापसी की मांग को लेकर भाकपा (माले) ने सौंपा ज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस महराजगंज सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

2 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

3 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

3 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

3 hours ago