संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव की अध्यक्षता में पूर्वान्हः 11.00 बजे से किसान कल्याण केन्द्र कृषि भवन सभागार में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान विभाग के अधिकारी, कृषक उत्पादक संगठन एवं महिला समूह की सदस्य तथा महिला किसान उपस्थित रहे।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा महिला किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों/प्रतिनिधियों एवं महिला कृषको का स्वागत करते हुए विभाग से संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
यंत्रीकरण योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य, टोकन एवं लॉटरी की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं पराली प्रबन्धन में पराली न जलाने की अनुरोध कराते हुए उसकी प्रबन्धन एवं डी-कम्पोजर की जानकारी दी गयी।
उप कृषि निदेशक द्वारा महिला कृषकों को मिलेट्स (श्री अन्न), पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हुए बाताया गया कि कुछ किसानों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग व एनपीसीआई व डीबीटी लिंक न होने के कारण रूक जाती है। जिसे कउन्टर पर सम्पर्क कर त्वारित निस्तारण कराया जा सकता है।
महिला किसान दिवस में विभाग से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही फसलों का डिजिटल क्राप सर्वे की भी जानकारी दिया गया। इसी क्रम में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड किस तरह से अपने निकटम बैंक से प्राप्त करें की जानकरी दी गयी।
भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा सम सामयिक चर्चा करते हुए रबी फसलों में बीजों का चयन तथा बुवाई की विधियों के साथ दलहनी फसलों व तिलहनी फसलों और गेंहू बीज की सम्पूर्ण जानकारी महिला किसानोें को दिया गया। महिला किसानों के समूह के गठन व रिवाल्विंग फण्ड के बारे मे जानकारी दिया गया। पं. दीन दयाल योजना एवं खेत तालाब योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए भूमि संरक्षण अनुभाग में संचालित समस्त योजना की जानकारी दी गयी।
संदीप मिश्रा सलाहकार के द्वारा कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं जैसे आत्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन येाजना, पीएम कुसुम योजना, पराली प्रबन्धन, यन्त्रीकरण योजना, प्राकृतिक खेती, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
इसी क्रम में महिला किसानों की एक प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमे महिला कृषक/महिला समूह की कृषि सखी अंजू देवी पत्नी उदय भान ग्राम औरही विकास खण्ड बघौली, शांति देबी पत्नी ब्रहम देव ग्राम बयारा विकास खण्ड खलीलाबाद तथा उर्मिला देवी पत्नी राम फेर ग्राम माधोपुर विकास खण्ड हैंसरबाजार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों/प्रतिनिधियों एवं महिला कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिला किसानों को आधुनिक तकनीक एवं उन्नत कृषि के बारे में जागरुक एवं प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक से निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, कृषक उत्पादक संगठन आईबी एवं महिला समूह की सदस्य तथा महिला किसान आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago