पीड़ित की सतर्कता से मिला मोबाइल, चेन अब भी गायब; पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आज सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के गरुड़पार मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भीख मांगने के बहाने दो महिलाएं एक घर में घुस गईं और चोरी की घटना को अंजाम दे डाली। घटना मनोज पांडेय पुत्र स्व. राधा मोहन पांडे के घर की है, जहां दोनों महिलाएं अंदर तक चली गईं और बेड पर रखे मोबाइल फोन के साथ सोने की चेन उठा ली।
जानकारी के अनुसार, मनोज पांडे सुबह आराम कर रहे थे कि अचानक उनकी नींद खुली और उन्होंने देखा कि दो महिलाएं घर के अंदर मौजूद हैं। उन्हें जागते देख दोनों महिलाएं भागने लगीं। शक होने पर मनोज ने फौरन बाहर निकलकर उनका पीछा किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि मोबाइल कुछ दूर पर फेंका गया था, जिसे बरामद कर लिया गया। हालांकि सोने की चेन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाया गया, जहां प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है और जल्द ही चेन की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों में घटना के बाद काफी आक्रोश है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने की मांग की है।
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…