महिला सशक्तिकरण समाज के प्रगति की कुंजी: डॉ.कामिनी सिंह

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर खुली परिचर्चा और पोस्टर की प्रदर्शनी लागई गयी। जिसका निरीक्षण दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. विपला दुबे एवं प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह के साथ सभी महिला प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए प्रचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की सहायक आचार्य डॉ. कामिनी सिंह ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, समान अधिकार और सुरक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, लेकिन वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाओं को बराबरी का सम्मान और अवसर प्राप्त होंगे।
पोस्टर प्रतियोगिता में जिज्ञासा यादव, जीविका यादव और सुहानी चौधरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सृष्टि सिंह, सृष्टि राव और श्वेता की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर रुबिका, तान्या और शिवांगी की टीम रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

7 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

7 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

7 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

8 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

8 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

16 hours ago