बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l ऐतिहासिक ददरी मेला 2025 के अंतर्गत गुरुवार को महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की कई टीमों ने भाग लिया और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव, सदस्य, राज्य महिला आयोग रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण भारत की पहचान हैं और ऐसे आयोजन महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेलों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना ही सफलता की कुंजी है।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) तथा अधिशासी अधिकारी नगर परिषद बलिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ददरी मेला केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि खेलकूद और सामाजिक चेतना का भी प्रतीक है। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में किसान पी.जी. कॉलेज, रतसड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्टेडियम बलिया की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में स्टेडियम टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया और नरही टीम उपविजेता रही।
खेल समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को भारतेंदु मंच पर समापन दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मेला समिति के अधिकारियों ने किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। खिलाड़ियों की हर बेहतरीन चाल पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ अपहरण कांड में बड़ा खुलासा करते हुए थाना सरायलखंसी पुलिस…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी…
🔮 राशिफल 2 मार्च 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ? पढ़ें मेष…
पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…