महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी, तभी भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जिले भर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कुंदुर, कप्तानगंज जनपद कुशीनगर निवासी 22 वर्षीय किशन साहनी पुत्र रामहरि पर बीते दिसंबर माह में एक किशोरी को भगाने का आरोप लगा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर 3 दिसंबर को आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वापसी के दौरान जेल भेजने की प्रक्रिया के बीच वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कई टीमों का गठन किया है। स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी को भी सक्रिय कर दिया गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नेपाल सीमा की ओर जाने वाले मार्गों पर चेकिंग तेज कर दी गई है।
वहीं, इस घटना में लापरवाही सामने आने पर उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह की तहरीर पर हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी पर भी अलग से मामला पंजीकृत किया गया है।
संवेदनशील मामले में आरोपी का फरार होना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी पर टिकी है।
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…