सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान से नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए निकाली जा रही है पदयात्रा एकता मार्च: गणेश चौहान
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विधानसभा क्षेत्र धनघटा में माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में “सरदार पटेल@150—एकता यात्रा” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उप्र सरकार तथा जनपद प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान तथा जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। एकता यात्रा विद्यावती इंटर कॉलेज हैंसर से आरम्भ होकर बर्मा मैरिज हॉल धनघटा तक निकाली गई। पूरे मार्ग में लोगों ने जयघोष और फूलमालाओं से यात्रा का स्वागत किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने विधायक गणेश चंद्र चौहान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एकता यात्रा समाज में सौहार्द और एकजुटता का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत की एकता के शिल्पी थे, जिन्होंने 560 से अधिक रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यह यात्रा “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम है।
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि यह एकता यात्रा सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा, “जब समाज संगठित होता है, तभी देश मजबूत बनता है।”
यात्रा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी राम ललित चौधरी, ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान, राम मिलन यादव, विधानसभा संयोजक कपिल देव कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, ज्ञानेन्द्र मिश्र, विधानसभा संयोजक खलीलाबाद गौरव निषाद, जिला मंत्री हैप्पी राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोखई सिंह, संजय बहादुर सिंह राठौर, अंकुर पांडेय, सर्वेश पांडेय, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, रामवृक्ष यादव, मंडल अध्यक्ष गणेश तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं आमजन शामिल रहे।
29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…
सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…
Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…
व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…
चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…