राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, दो दिवसीय महोत्सव में उमड़ा ज्ञान और गौरव का संगम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव रूपी कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, शैक्षिक गतिविधियों और विचार गोष्ठियों से सजे इस आयोजन ने शिक्षा, विज्ञान, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को एक मंच पर सम्मानित कर नई ऊर्जा का संचार किया।
‌ समारोह में केएमसी मेडिकल कॉलेज के निदेशक विनय श्रीवास्तव को प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना समाज सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, अंगवस्त्र तथा ₹11,000 की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना की अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रख्यात साहित्यकार एवं कोलकाता विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. अमरनाथ को पंडित हरिद्वार भट्ट साहित्य सेवा सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, अभिनंदन पत्र एवं ₹5,100 की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
चिकित्सा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सिटी सेंटर हॉस्पिटल, महराजगंज की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ज्योत्सना मिश्रा को सोनपति देवी नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। इसी क्रम में विज्ञान क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विमल कुमार पांडेय को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान पारितोषिक सम्मान प्रदान किया गया। महाविद्यालय की शोध छात्रा दिव्या शाही को हजारी प्रसाद द्विवेदी शोध सम्मान से सम्मानित कर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से दिए जाने वाले
सम्मान को वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. एम. नौटियाल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट एवं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा—द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र और द्वितीय चरण का संचालन राजीव द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़ी घुघली क्षेत्र की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह द्वारा लिखित पुस्तक नई समस्या सशक्तिकरण और मानवता का लोकार्पण भी अतिथियों के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि संयोजक डॉ. विपिन यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह ने यह संदेश दिया कि जब शिक्षा, विज्ञान और समाजसेवा का संगम होता है, तब समाज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

15 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

17 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago