सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना वार्षिकोत्सव

कन्हैया यादव

बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना क्षेत्र के पकहां स्थित टी एस इंटरनेशनल विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह क्रांति,प्रबंधक तारादेवी /संरक्षक सुन्दरदेव शाही एवम इंजीनियर अनूप शाही ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,नाटक,नृत्य आदि की बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन ही मनुष्य को महान बनाने की प्रेरणा देता है।बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारिक शिक्षा देना शिक्षकों की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही ने कहा कि बच्चे अपने स्तर पर काफी होनहार है।तन मन धन के साथ मनोयोग से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का समुचित विकास हो रहा है।संरक्षक सुन्दरदेव शाही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह विद्यालय बच्चो को बेहतर शिक्षा देने का निरंतर कार्य करता रहेगा।प्रधानाचार्य विवेकानंद तिवारी ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने प्रस्तुत कर कहा कि बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अनूप कुमार शाही ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य जोखन प्रसाद मिश्र,मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,विवेक राय,नीलेश्वर राय,रमापति प्रधान, दीपक मिश्रा, संजय दूबे,रामबालक सिंह,गोबिंद पांडेय, राजन सिंह,विन्देश पांडे,रामप्रताप सिंह,अम्बरीश मिश्रा, गणेश मिश्र,वाचस्पति तिवारी,स्वर्ण सिंह,शिव मुनि पाठक आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

2 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

2 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

2 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

3 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

4 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

5 hours ago